मनोरंजन

एक दूसरे के प्यार मे दीवाने थे ये सितारें, लेकिन एक अफेयर ने कर दिया था दोनों के रिश्ते को तबाह!

विवियन और वहाबिज टीवी की पॉप्युलर जोड़ी में से एक है जोकि कई सालो तक रिलेशनशिप में रही। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। लेकिन जैसा उनका रिलेशनशिप रहा वैसी उनकी शादी नहीं रही। कुछ समय बाद दोनों की शादी मे प्रॉब्लम आना शुरू हो गई और दोनों एक दूसरे से अलग होने लगे। जिसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे।

दोनों के रिश्ते कितने भी बिगड़े लेकिन कभी भी दोनों ने इस बात को लोगो के आगे नहीं आने दिया। और आखिरकार दोनों ने तलाक ले लिया। इस तलाक की सबसे बड़ी वजह वहाबिज का किसी और को डेट करना था। और वो कोई और नहीं बल्कि एक्टर विपुल रॉय थे। जिसके कारण इन दोनों का रिश्ता टूट गया। 36 साल के हो चुके विवियन भी अपनी जिंदगी मे मूव ऑन कर चुके है।

आज कल विवियन अपनी सीओ-स्टार अमृता प्रकाश को डेट कर रहे है। अमृता प्रकाश को आप सभी इन दिनों टीवी शो ‘शक्ति अस्तित्व के अहसास की’ में देख रहे होंगे। विवयन भी इसी शो में नजर आ रहे हैं और शो के सेट पर ही दोनों की नजदीकियां बढ़ी हैं और दोनों को कई बार साथ में देखा गया हैं।


विवयन टीवी शो ‘मधुबाला’ ‘प्यार की ये एक कहानी’ जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। अमृता को आप सभी ने इस शो के पहले भी कई शोज में देखा होगा,विवयन और अमृता के अफेयर की खबरों से दोनों को कोई फर्क नहीं पड़ता है और दोनों को पता था कि ऐसा जरूर होगा।

Related Articles

Back to top button