अजब-गजब

एक महिला ने अपनी ही बेटी के साथ की शादी, बनाए संबंध और फिर बोली….

आधुनिक जमाने में रिश्तों की डोर कमजोर होती जा रही हैं। जिसके चलते आए दिन ऐसे ऐसे मामले सामने आते है। जिनके बारे में जानकर इंसान का सिर शर्म से झुक जाता है। आज आपको एक ऐसा ही मामला बता रहे है। जो वाकई चौंकाने वाले हैं। क्योंकि एक महिला को अपनी बेटी से शादी करने के आरोप में दस साल की सजा सुनाई गई है।

एक महिला ने अपनी ही बेटी के साथ की शादी, बनाए संबंध और फिर बोली....मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला स्पैन के पैट्रिसिया का है। जहां पर रहने वाली 44 वर्षीय महिला ने अपनी ही 26 वर्षीय बेटी सिस्टी स्पैन के साथ शादी कर ली थी। जिसके बाद उसकी बेटी ने अपनी मां पर धोखे से शादी का आरोप लगाया था। जिसके आरोप में महिला को दस साल की सजा सुनाई गई है।

बता दें कि यहां पर करीबी संबंधी के साथ शादी रचाने को अवैध माना जाता है। और मामले की जांच कर रही एजेंसी का कहना है कि महिला ने साल 2008 में अपनी ही बेटी के साथ शादी कर ली थी। बताया जा रहा है कि कोर्ट के दस्तावेजों के अनुसार महिला की बेटी ने 15 महीने बाद इसे गलत बताते हुए याचिका दायर की थी।

और इस शादी को रद्द करने की मांग की थी। स्थानीय मीडिया के अनुसार पैट्रिसिया और सिस्टी के अवैध संबंधों का पता चलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। जहां बेटी ने अपनी मां पर धोखे से शादी करने का आरोप लगया है।

पीडित लड़की ने कहा कि उसे नहीं पता की उसकी मां ने कैसे उसके साथ शादी की है। साथ ही उसने कोर्ट से अपील की है कि इसकी शादी को रद्द किया जाए। उधर कोर्ट ने महिला को आरोपी मानते हुए दस साल की सजा सुनाई है।

Related Articles

Back to top button