व्यापार

एक महीने के सैलरी तोहफे में देगी मोदी सरकार

img_20161118111722

नई दिल्ली: नोट BAN के बाद लोगों को लगातार परेशानी हो रही है। चाहे आम आदमी हो या कोई खास सभी लाइन में लग गए हैं।

कई लोग अपनी नौकरियां छोड़कर पूरा दिन लाइन में बिता रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए अफवाहों का बाजार भी गर्म है।  जब से नोटबंदी हुई है सोशल मीडिया पर तरह तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। कभी 2000 के नोट में चिप होती है तो कभी सरकार 50-100 के नोट बंद होने की अफवाह बाजार में आती है। 
Image result for modi with jaitley
अब एक नई अफवाह बाजार में फैल रही है। कहा जा रहा है कि मोदी सरकार कर्मचारियों को एक महीने की एक्सट्रा सैलरी दे रही है। क्योंकि सरकार चाहती है नोटबंदी के बाद किसी को कोई परेशानी ना हो। 
अब ये कितना सच है ये तो सरकार ही जाने। चलिए आपको ऐसी और अफवाह बताते हैं जो नोटबैन के बाद बाजार में आईं। 
अब सरकार की तरफ से फैली इन अफवाह का जवाब आया है।
पहला: क्या प्रधानमंत्री मोदी फिर से राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं और इस बार 50 और 100 रुपए के नोट के बैन का एलान करने वाले हैं? सच्चाई: बेबुनियाद, अब किसी भी नोट के बैन करने की सरकार की कोई मंशा नहीं है।
दूसरा: नोटबंदी का फैसला लीक हो गया था। सच्चाई: फैसला पूरी तरह से गुप्त रहा।
तीसरा: नोटबंदी महंगा पड़ेगा। सच्चाई: कालेधन का असर आम आदमी पर पड़ता है।
चौथा: कालेधन वाले दूसरा रास्ता निकाल लेंगे। सच्चाई: सरकार की पूरी नज़र है, कालेधन वाले पकड़े जाएंगे।
पांचवां: चिप्स हैं। सच्चाई: नहीं, चिप्स नहीं हैं।
छठा: नोट की क्वालिटी खराब है, रंग उड़ रहे हैं। सच्चाई: घबराने की बात नहीं है, ये सिक्यूरिटी फीचर है।
सातवां: अब आगे, बैंक लॉकर सील किए जाएंगे, गहने जब्त होंगे। सच्चाई: बेबुनियाद, ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।
 

Related Articles

Back to top button