मनोरंजन

‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ फिल्म आज होगी रिलीज

मुंबई : अनिल कपूर और सोनम कपूर स्टारर फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म में अनिल और सोनम के अलावा जूही चावला और राजकुमार राव भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन शैली चोपड़ा धार ने किया है। फिल्म में पहली बार सोनम और अनिल साथ में दिखाई देंगे। कहा जा रहा है फिल्म समलैंगिक विषय पर आधारित है। बॉलीवुड के झक्कास अभिनेता अनिल कपूर की फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया। फिल्म ”एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” का टाइटल अनिल कपूर-मनीषा कोइराला की ही हिट फिल्म ”1942 अ लव स्टोरी” के पॉपुलर गाने ”एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” से लिया गया है। फिल्म का ट्रेलर बहुत ही शानदार है।

क्या दिखाया है ट्रेलर में:
‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का ट्रेलर रिलीज, पहली बार बाप-बेटी एक साथ, फिल्म ”एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” के ट्रेलर की शुरुआत में राजकुमार राव एक थिएटर प्ले राइटर के तौर पर सामने आते हैं। उनके नाटक का टाइटल ही ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ है। ट्रेलर में जहां अनिल कपूर और उनकी फैमिली अपनी बेटी स्वीटी (सोनम कपूर) की शादी के लिए कई रिश्ते ढूंढ़कर लाती है। वहीं ट्रेलर के खत्म होते-होते तक यह पता चलता है कि, सोनम आखिर क्यों शादी का नाम सुनते ही भड़क जाती है। राजकुमार राव फिल्म में सोनम कपूर के दोस्त हैं, जिन्हें पता रहता है कि, सोनम लेस्बियन हैं। आखिर में यह बात पूरी फैमिली के सामने आ जाती है। 2 मिनट 34 सेकेंड के ट्रेलर से आप इस फिल्म की कहानी का अंदाजा लगा सकते हैं।

स्टार कास्ट और डायरेक्शन:
फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के स्टार कास्ट की बात करें तो, इस फिल्म में अनिल कपूर, जूही चावला, राजकुमार राव और सोनम कपूर मुख्य भूमिका में नजर आ रहें हैं। शैली चोपड़ा धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 1 फरवरी 2019 में रिलीज होने वाली है। विधु विनोद चोपड़ा फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में पहली बार सोनम कपूर और अनिल कपूर साथ काम कर रहे हैं। वहीं राजकुमार राव के साथ अनिल कपूर ‘फन्ने खां’ में काम कर चुके हैं।

ट्रेलर से पहले रिलीज हुआ टीज़र, पोस्टर:
ट्रेलर रिलीज से कुछ दिनों पहले ही फिल्म का पोस्टर और टीज़र रिलीज किया गया था। सोनम कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस फिल्म का अपना लुक भी शेयर किया था, जिसमे वे बहुत ही क्यूट अंदाज में हंसती हुई दिख रही थीं।

Related Articles

Back to top button