मनोरंजन

एक साथ नजर आएँगी अभिनेत्री प्र‍ियंका चोपड़ा और करीना कपूर

मुंबई: बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने अभिनेत्री प्र‍ियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादी की खबरों को लेकर बिजी हैं। प्र‍ियंका ने 11 साल छोटे न‍िक के साथ अगस्‍त में सगाई की थी और अब वह जल्‍द ही उनके साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जोधपुर के उम्‍मेद भवन पैलेस में शादी करेंगे। उधर, खबर है कि प्र‍ियंका जल्‍द ही करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में करीना कपूर खान के साथ नजर आने वाली हैं। आपको बता दें कि प्र‍ियंका और करीना 2004 में आई फ‍िल्‍म ऐतराज में साथ नजर आई थीं। इस फ‍िल्‍म में अक्षय कुमार लीड एक्‍टर थे और उन्‍होंने करीना कपूर के पति की भूम‍िका निभाई थी। फ‍िल्‍म में अक्षय कुमार जिस कंपनी में काम करते हैं उस कंपनी की मालकिन होती हैं प्र‍ियंका चोपड़ा और उनका दिल अक्षय कुमार पर आ जाता है। वह अक्षय कुमार को पाना चाहती हैं और उन्‍हें कई तरह के लालच देती हैं। लेकिन अक्षय कुमार उनके झांसे से जैसे-तैसे बच निकलते हैं। मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक, दोनों ने शो में साथ आने के लिए हां कर दी है, लेकिन अभी इसकी शूटिंग शुरू नहीं हुई है। प्र‍ियंका इन दिनों अमेरिका में हैं और वह वापस आकर शूट कर सकती हैं। वहीं करीना कपूर खान इन दिनों करण जौहर की ही फ‍िल्‍म तख्‍त की शूट‍िंग में व्‍यस्‍त हैं। करीना और प्र‍ियंका को इस शो में साथ देखना काफी दिलचस्‍प होगा। दोनों ही ऐसे सितारे हैं जिनके बारे में उनके फैंस नया जानना चाहते हैं। बॉलीवुड के सबसे ज्‍यादा पॉपुलर चैट शो कॉफी व‍िद करण जल्‍द एक और नए सीजन के साथ दर्शकों के बीच आ चुका है। सबसे पहले इस सीजन में दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट मेहमान बन कर आए थे। उसके बाद अक्षय कुमार और रणवीर सिंह, आयुष्‍मान खुराना और विकी कौशल, बादशाह और दिलजीत दोसांझ मेहमान बन कर आए थे।

Related Articles

Back to top button