राष्ट्रीय

एग्जिट पोल : झारखंड में भाजपा की सरकार

exit pol jharkhandनई दिल्ली। झारखंड और जम्मू कश्मीर में चुनाव खत्म होने के साथ तमाम टीवी चैनलों ने अपने एग्जिट पोल के अनुमान भी दिखाए हैं। ज्यादातर चैनल झारखंड में इस बार भाजपा को सरकार बनाने लायक बहुमत मिलता हुआ दिखा रहे हैं, तो जम्मू कश्मीर में कोई भी दल अपने दम पर सरकार बनाता नहीं दिखाई दे रहा है। एबीपी-नीलसन के एग्जिट पोल के मुताबिक झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में मोदी लहर पर सवार बीजेपी 52 सीटों के साथ बहुमत में आकर सत्ता पर काबिज हो सकती है। वहीं इंडिया टुडे और सिसेरो के एग्जिट पोल में भी झारखंड में भाजपा को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा गठबंधन को 41 से 49 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टीवी सी वोटर के पोल की मानें तो झारखंड में भाजपा को 37 से 45 सीटें आ सकती हैं। वहीं झामुमो 15 से 23 सीटों पर सिमट जाएगी। जम्मू कश्मीर को लेकर इंडिया टीवी-सी वोटर के पोल के मुताबिक जम्मू कश्मीर की 87 सदस्यीय विधानसभा में पीडीपी को 32-38, भाजपा को 27 से 33, कांग्रेस को 4-10, नैशनल कॉन्फ्रेंस को 8 से 14, और अन्य को 2 से 8 सीटें मिल सकती हैं। एबीपी नील्सन के एग्जिट पोल के मुताबिक पीडीपी को 32 से 38, भाजपा को 27 से 33, नेशनल कॉन्फ्रेंस को 8-14 और अन्य को 2 से 8 सीटें मिल सकती हैं। वहीं न्यूज नेशन के एग्जिट पोल में जम्मू कश्मीर में भाजपा पीडीपी को कड़ी टक्कर देती हुई दिखाई दे रही है। इसके मुताबिक कश्मीर में भाजपा को 22 से 26, पीडीपी को 29 से 33, नेकां को 12 से 16, कांग्रेस को 5 से 9 और अन्य को 9 सीटें मिल सकती हैं। एजेंसी

Related Articles

Back to top button