फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

एग्जिट पोल ने बढ़ाईं कांग्रेस की चिंताएं

rahul gandhiनई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल ने कांग्रेस की चिंताएं बढ़ा दी हैं। संगठन चुनाव में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपना भी आसान नहीं होगा। क्योंकि, दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी पिछला प्रदर्शन दोहराने में नाकाम रहती है, तो एक बार फिर पार्टी के अंदर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की टीम पर सवाल उठ सकते हैं। विधानसभा चुनाव में पार्टी ने कई वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी समझे जाने वाले पार्टी महासचिव अजय माकन को चुनाव प्रचार की कमान सौंपी थी। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस के कई नेता इससे नाराज थे। पर उनकी नाराजगी को दरकिनार कर पार्टी ने अजय माकन को मुख्य नेता के तौर पर पेश किया। लोकसभा चुनाव के बाद भी पार्टी के अंदर पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की टीम को लेकर सवाल उठे थे। पर वक्त साथ पार्टी नेताओं में नाराजगी कम हो गई थी। पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आलोचनाएं एक बार फिर तेज हो सकती है।

Related Articles

Back to top button