राष्ट्रीय

एनडीए पर निशाना साधने के लिए व्यवस्थित, दुर्भावनापूर्ण अभियान: नायडू

दस्तक टाइम्स/एजेंसी: 93497-naidu-7नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत राजग पर निशाना साधने के लिए विरोधियों की ओर से ‘व्यवस्थित, योजनाबद्ध और दुर्भावनापूर्ण’ अभियान चलाया जा रहा है। नायडू ने इसके साथ ही इस बात पर जोर दिया कि हाशिये पर रहने वालों को अलग कर दिया जाना चाहिए और सभी को गलत नहीं माना जाना चाहिए।

 नायडू ने यहां शुरू हुए राष्ट्र संस्कृति महोत्सव में कहा कि यह जिस भी कारण से चलाया जा रहा हो यह पूरे देश में हमारे विरोधियों की ओर से एक व्यवस्थित, योजनाबद्ध और दुर्भावनापूर्ण तरीके से चलाया जाने वाला अभियान है। कुछ लोग भ्रमित हैं और कुछ उन्हें भ्रमित कर रहे हैं। शहरी विकास मंत्री नायडू ने यहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश में कथित रूप से बढ़ती असहिष्णुता के खिलाफ लेखकों, फिल्मकारों और बुद्धिजीवियों के विरोध की ओर परोक्ष रूप से इशारा करते हुए कहा कि यह देश के लिए सही नहीं है।

 

Related Articles

Back to top button