फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

एमपी समेत छह राज्यों में मैगी की बिक्री पर रोक

maggildनई दिल्ली : देश के छह राज्यों के बाद मध्य प्रदेश में भी मैगी नूडल्स की बिक्री पर शुक्रवार से रोक लगा दी गई है। यह फैसला एक नमूने की जांच रिपोर्ट आने के बाद राज्य सरकार ने लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि मैगी नूडल्स के एक नमूने की जांच रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, नूडल्स में मोनो सोडियम ग्लूटामेंट की मात्रा पाई गई है। इसी आधार पर सरकार ने मैगी नूडल्स की बिक्री पर रोक लगाई है। यह रोक स्थिति स्पष्ट होने तक लगी रहेगी। ज्ञात हो कि राज्य में मंगलवार को मैगी के छह नमूने लेकर इंदौर की प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से तीन नमूने इंदौर से और तीन नमूने भोपाल से लिए गए थे। इन नमूनों की शुक्रवार तक रिपोर्ट आनी थी। अभी एक नमूने की रिपोर्ट आई है जो पॉजीटिव पाई गई है।

नेस्ले ने बाजार से मैगी नूडल्स को हटाया

नेस्ले इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि यह देश के बाजार से मैगी नूडल्स को हटा रहा है, लेकिन इसने साथ ही कहा कि यह सुरक्षित है और यह जल्द ही बाजार में वापस आएगा। कंपनी शुक्रवार सुबह बयान जारी कर कहा, ‘मैगी नूडल्स पूरी तरह सुरक्षित है और पिछले 30 सालों से भारत में विश्वसनीय रहा है। हमारे उपभोक्ताओं का विश्वास और हमारे उत्पाद की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।’ इसके मुताबिक, ‘दुर्भाग्यवश, हालिया गतिविधि और उत्पाद को लेकर चिंता ने उपभोक्ताओं के मन में भ्रम का माहौल तैयार किया है, इस वजह से हमने उत्पाद के सुरक्षित रहने के बावजूद इसे बाजार से हटा लिया।’

Related Articles

Back to top button