व्यापार

एलएंडटी को मिला 8650 करोड़ का एमटीएचएल प्रोजेक्ट

मुंबई (एजेंसी)। देश की प्रमुख कंस्ट्रक्शन और इंफ्रा कंपनी लार्सन एंड टुब्रो ने मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक प्रोजेक्ट हा‎सिल कर ‎लिया है। 8650 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला ये सी-लिंक मुंबई के शिवड़ी और नवी मुंबई के न्हावाशेवा को जोड़ेगा। ये पुल करीब 22 किलोमीटर लंबा होगा। इससे नवी मुंबई से मुंबई की दूरी कम हो जाएगी।

एलएंडटी को मिला 8650 करोड़ का एमटीएचएल प्रोजेक्ट

सरकार का लक्ष्य है कि 2022 तक ट्रांस हार्बर लिंक से लोग सफर करना शुरू कर दें। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर मुंबई पर आबादी का दबाव भी कम होगा। मुंबई में 140 किलोमीटर के मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से का काम चल रहा है। कोस्टल रोड प्रोजेक्ट को भी अंतिम रूप देने पर सरकार काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button