स्पोर्ट्स

एशियाई बास्केटबाल में चीन ने भारतीय महिलाओं को हराया

ОИ - 2012. Баскетбол. Женщины. Матч Великобритания - Россияबैंकॉक (एजेंसी)। मौजूदा चैम्पियन चीन ने यहां जारी 25वीं एफआईबीए एशियाई महिला बास्केटबाल चैम्पियनशिप में मंगलवार को भारत को 97-36 के भारी अंतर से हरा दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक भारत ने दूसरे क्वार्टर में 11 अंक हासिल किए। यह एक क्वार्टर में भारत द्वारा हासिल सर्वाधिक योग है जबकि चीन की चार खिलाड़ियों ने अपनी टीम के लिए कम से कम 11 अंक हासिल किए। जी यानहान ने सबसे अधिक 16 अंक जुटाए। इसमें पांच रीबाउंड  एक एसिस्ट और दो स्टील्स शामिल हैं। ली मेंग और सुन मेंग्रान ने 25 अंक बनाए।

Related Articles

Back to top button