फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन अब लोगों के लिए बंद

Tulip-Gardenश्रीनगर : विश्व प्रसिद्ध डल झील के किनारे स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन (सिराज बाग) के आधे से अधिक फूल नष्ट हो गये, जिसके कारण आज से इसे लोगों के लिए बंद कर दिया गया। हाल में हुई भयंकर बारिश और तेज आंधी के कारण अपनी खूबसूरती गंवा देने वाले गार्डन को अब अगले साल ही पर्यटकों के लिए खोला जायेगा। यह उद्यान सात हेक्टेयर से अधिक दूर में फैला है, जिसमें 53 अलग अलग रंगों के ट्यूलिप अपनी छठा बिखेरते हैं। इसे इस साल निर्धारित समय से एक सप्ताह की देर से गत छह अप्रैल को खोला गया था। इस साल हजारों ट्यूलिप तेज बारिश और भयंकर ठंड के कारण खिल ही नहीं पाये। ट्यूलिप की उम्र तीन से चार सप्ताह की होती है, लेकिन इस बार मौसम के खराब होने के कारण ये नष्ट हो गये। अधिकारियों ने बताया कि गत साल नवंबर में हॉलैंड से तीन लाख ट्यूलिप बल्ब को मंगाया गया था और गत साल दिसंबर में लगभग तीन लाख 30 हजार ट्यूलिप बल्ब और 36 क्विंटल से अधिक बीज तैयार किये गये। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 29 मार्च 2008 को इस बाग का उद्घाटन किया था। इसकी वजह से पर्यटक लगभग दो माह पहले से ही घाटी का रुख करने लगे हैं और इस साल भी खराब मौसम के बावजूद हजारों पर्यटकों ने इसकी खूबसूरती का दीदार किया।

Related Articles

Back to top button