राष्ट्रीय

ऐसा त्योहार जिसमें कब्र खोद कर निकालते हैं लाशें, और फिर…

15-1447573715-toraja-indonesia-4दस्तक टाइम्स/एजेंसी- दीवाली के ठीक बाद एक दूसरे पर पत्थर फेंकने वाले त्योहार के बारे में तो आपने खूब सुना होगा, लेकिन एक त्योहार ऐसा भी है, जिसमें हर साल कब्र खोद कर लाशें निकाली जाती हैं और फिर लाशों को सजाया जाता है। अच्छे-अच्छे कपड़े पहनाये जाते हैं और मेक-अप भी। त्योहार का नाम है मा’नेने फेस्ट‍िवल। यह इंडोनेशिया में मनाया जाता है। इसे टोराजन जनजाति के लोग ही मनाते हैं। इस मौके पर परिवार अपने मृत प्रियजनों की कब्र को खोदते हैं और फिर लाशों को नहलाते हैं, नये कपड़े पहनाते हैं और अच्छी तरह सजाते हैं।

 उसके बाद लाश को सामने रख कर नाच-गाना होता है। और तो और इस पर्व पर अच्छे-अच्छे पकवान भी बनते हैं, जिन्हें उन लाशों के सामने रखने के बाद प्रसाद के रूप में खाया जाता है। अब स्लाइडर में देखें इस अजब-गजब त्योहार की कुछ तस्वीरें। ये तस्वीरें यू-ट्यूब से ली गई हैं। साथ में इससे जुड़ी अजब-गजब बातें भी। 15-1447573762-toraja-indonesia-1

टाना टोराजा के पहाड़ों पर यह त्योहार टाना टोराजा के पहाड़ों पर टोराजन जनजाति मनाती है।

मृतक की आत्मा को खुशी कहा जाता है कि ऐसा करने से मृतक की आत्मा को खुशी मिलती है, कि उसका परिवार मरने के बाद भी केयर करता है।

100 सालों से मनाया जा रहा है यह त्योहार 100 से अध‍िक वर्ष पहले से मनाया जा रहा है। हर साल शव निकाले जाते हैं।

15-1447573755-toraja-indonesia-2खुद पहनते हैं लाश को पहनाये कपड़े त्योहार की प्रथा पूरी होने के बाद लोग वही कपड़े खुद पहनते हैं, जो लाश को पहनाये थे।

Related Articles

Back to top button