मनोरंजन

ऑस्कर अवॉर्ड जितने से चूकी बॉलीवुड की ये फिल्में, इस बार इन फिल्मों से है उम्मीद…

बॉलीवुड में हर फिल्म इसी उद्देश्य से बनाई जाती है कि यह लोगों को प्रेरित कर सके और लोगों को फ़िल्म के पीछे छुपी कहानी लोगो तक पहुंचा सके। निर्देशक की सोच से जुड़ी कहानी लोगों तक पहुंचाई जा सके। इसलिए सभी निर्देशक जी जान लगाकर फ़िल्म का निर्देशन करते हैं। मूवी में जहां निर्देशक की सोच बेहद मायने रखती है, तो वहीं दूसरी तरह फ़िल्म की कहानी जिनके द्वारा पहचानी होती है। उन्हें भी ठीक प्रकार से चुनना बेहद आवश्यक होता है। क्योंकि एक्टर व एक्ट्रेस की बेहतरीन अदाकारी से मूवी हिट होती है।

फ़िल्म बेहतरीन कमाई कर सके और लोगो के दिलो को जीत सके इसके लिए फ़िल्म निर्देशक सांग्स भी कंपोज कराते है। इसके बाद उस फिल्म के प्रमोशन में हुए खर्चे आदि सभी चीजो को मिलकर एक फ़िल्म तैयार की जाती है। फ़िल्म के निर्देशन को देखकर ही किसी भी मूवी को कितने सम्मान मिलेंगे, कब तक लोग उसे याद रखेंगे, कितनी कमाई करेगी यह सब कुछ उस मूवी के निर्देशक द्वारा निर्देशन की गई फ़िल्म पर ही डिपेंड करता है।

ऐसे में सम्मान की बात की जाए तो सबसे बड़ा सम्मान फिल्मो की दृष्टि से ऑस्कर अवॉर्ड होता है। ऑस्कर अवॉर्ड को जितना आसान नहीं है क्योंकि यह सभी भाषा कैटिगरीज को मिला कर दिया जाता है। ऐसे में विदेशी भाषा कैटिगरीज में भारत ने यह सम्मान अब तक हासिल नही कर पाई है। जी हां, आपको यह भी जानकार आश्चर्य होगा कि अब तक 100 सालो में भारतीय सिनेमा में यह सम्मान किसी भी फ़िल्म को नही मिला है। जी हां, बॉलीवुड के इतिहास में आज तक बॉलीवुड की किसी भी फ़िल्म को इस अवार्ड से सम्मानित नहीं किया गया है। इतना ही नहीं आपको हम यह भी बता दें कि भारत एक ऐसा देश है, जहां पर सबसे ज्यादा फिल्में निर्देशित की जाती है। लेकिन फिर भी कोई बॉलीवुड की फ़िल्म इससे सम्मानित नही की गई है।

ऐसे में एक बार फिर ऑक्सर अवॉर्ड आयोजित की जा रही है, ऐसे में इस ऑस्कर अवॉर्ड को जीत कर लेकर आने के लिए 22 सितंबर 2017 को रिलीज हुए फिल्म “न्यूटन” को इस बार नॉमिनेट किया गया है। जी हां , ऑक्सर के लिए लोगो की उम्मीद इस बार न्यूटन फ़िल्म पर टिकी हुई है। इस फ़िल्म में आपको राजकुमार राव के साथ ही साथ पंकज त्रिपाठी , संजय मिश्रा , अंजली पाटील और रघुवर यादव जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देते हैं। यह फिल्म बहुत ही इंटरेस्टिंग है, जो हॉल में गए दर्शकों को काफी हद तक पसंद आई और लोगों को मनोरंजीत भी बहुत किया। इस फिल्म को नॉमिनेट करने के पीछे का कारण यह है कि इस फिल्म की स्टोरी बेहद रोचक और प्रेरणादाई है।

Related Articles

Back to top button