अन्तर्राष्ट्रीय

ओबामा द्वारा निष्कासित 35 रूसी राजनयिकों को लेकर विमान मॉस्को पहुंचे

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के आदेश पर देश से निष्कासित 35 रूसी राजनयिक सोमवार सुबह मॉस्को पहुंच गए हैं। मास्को, आइएनएस। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पद छोड़ने के महज 21 दिन पहले आदेश जारी कर रूस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की घोषणा की। आठ नवंबर को हुए चुनावों में सायबर हैकिंग का बदला लेते हुए ओबामा ने अमेरिका में काम कर रहे 35 रूसी अफसरों को देश से निकालने की घोषणा की।

02_01_2017-obamaउन्होंने दो रूसी दफ्तरों को भी बंद करने के आदेश दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के आदेश पर देश से निष्कासित 35 रूसी राजनयिक सोमवार सुबह मॉस्को पहुंच गए। रूसी सरकार के रोसिया विशेष विमान टुकड़ी का विमान राजनयिकों और उनके परिवारों को लेकर मॉस्को पहुंच गया है। रूस की समाचार एजेंसी ने रूस के दूतावास के हवाले से बताया कि रूसी राजनयिकों को लेकर विमान वाशिंगटन से रविवार दोपहर रवाना हुआ था। पढ़ें- अमेरिका ने दो रूसी अधिकारियों को देश से निकाला गौरतलब है कि ओबामा ने जासूसी करने का संदेह होने पर 35 रूसी राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया था। ओबामा ने गत वर्ष राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अमेरिकी राजनीतिक दलों के ई-मेल हैक करने के आरोप में दो रूसी खुफिया एजेंसियों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बदले की भावना से काम न करते हुए किसी अमेरिकी राजनयिक को देश से न निकालने का फैसला किया है। वहीं अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 20 जनवरी को कार्यभार ग्रहण करने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही वह कोई कदम उठाने का फैसला करेंगे 

Related Articles

Back to top button