मनोरंजन

कनिका कपूर से अस्पताल भी परेशान, कहा- ‘मरीज की तरह व्यवहार करें, स्टार की तरह नहीं’

नई दिल्ली, Kanika Kapoor On Coronavirus: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर पिछेल कुछ समय से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। कनिका बॉलीवुड की पहली सेलेब हैं, जो कोराना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। फिलहाल, वह लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएशन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल सांइसेस (PGIMS) में भर्ती हैं। हॉस्पिटल ने कनिका के ऊपर सहयोग ना करने का आरोप लगाया है।

इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल की ओर से एक स्टेटमेंट जारी किया गया है। इसमें कहा गया है, ‘कनिका कपूर को अस्पताल में उपलब्ध सबसे अच्छी सुविधा प्रदान की गई है। उन्हें एक मरीज तरह सहयोग करना चाहिए। उन्हें स्टार की तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए।’ अस्पताल की ओर से यह भी कहा गया है कि कनिका अस्पताल का सहयोग करके खुद की मदद करेंगी।

पीजीआई के निदेशक प्रोफेसर धीमन ने कहा, ‘उन्हें अस्पताल के किचन में बना ग्लूटन फ्री ख़ान उपलब्ध कराया जा रहा है। हमने उन्हें अच्छी सुविधा प्रदान की है। एक एयरकंडीशन रूम, जिसके साथ अटैच्ड बाथरूम भी है। कमरे में टीवी भी लगा है।’ उन्होंने आगे कहा कि कनिका का आगे भी इसी तरह से ख्याल रखा जाएगा। हालांकि, उन्हें एक मरीज की तरह व्यवहार करना चाहिए, ना कि एक स्टार की तरह।

क्या था मामला

इससे पहले भी कनिका कपूर को लोग लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। उन पर अपने संक्रमण को छुपाने का आरोप है। वह शुक्रवार को सुर्खियों में आई, जब उनका कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। इससे पहले वह लखनऊ में एक पार्टी भी में हिस्सा ले चुकी थीं, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल थीं। इनमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उनके बेट दुष्यंत सिंह और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह शामिल थे।

कनिका के संक्रमित पाए जाने के बाद कई नेताओं ने अपने आपको सेल्फ आइशोलेशन में रखा है। इसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधारा राजे भी शामिल हैं। हालांकि, उनका टेस्ट नेगिटिव पाया गया है।

Related Articles

Back to top button