मनोरंजन

कपिल शर्मा अक्सर अपने शो पर सनी लियोन का उडाया मजाक

कपिल शर्मा अक्सर अपने शो पर महिलाओं का मजाक उड़ाते हुए दिखते हैं। इस बार भी उन्‍होंने कुछ ऐसा ही किया। उन्होंने शो पर एक्‍ट्रेस सनी लियोन का मजाक उडाया।

छोटे पर्दे पर लंबे समय के बाद लौटने वाले किंग ऑफ कॅामेडी कपिल शर्मा ने फैंस को एक बार फिर निराश किया। हाल ही में उनके शो पर बिग बॉस सीजन 5 और फिल्म रागिनी एमएमएस 2 से फेम पाने वाली सनी लियोन ने शिरकत की। आपको बता दें सनी शो पर अपने नए गाने को प्रोमोट करने आई थीं जिसमें कृष्णा अभिषेक भी हैं।

https://www.instagram.com/p/Bs2GJLDhcyk/?utm_source=ig_web_copy_link

ऐसे में खबर सामने आई कि कपिल शर्मा ने अपने शो में न सिर्फ सनी के साथ फ्लर्ट किया बल्‍कि उनका मजाक भी उड़ाया। कपिल ने सनी की खूबसूरती को देखते हुए ‘इटालियन सॅास विद व्हाइट पास्ता’ कह कर बुलाया। इस बात को तो सनी ने तो हंस कर टाल दिया। लेकिन फैंस को उनकी यह बात अच्छी नहीं लगी।

https://www.instagram.com/p/Bs5OqSeg2Yi/?utm_source=ig_web_copy_link

कपिल ने पूरे शो के दौरान सनी के काम के बारे में बात न करके केवल उनकी खूबसूरती पर ही कमेंट किए। इससे पहले भी कपिल शर्मा ने कई अभिनेत्रियों पर अनुचित कमेंट कर उनका मजाक बनाया है जिसमें फिल्म ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, तनीशा मुकर्जी, गायिका मोनाली ठाकुर और मराठी ऐक्ट्रेस दीपाली सईद शामिल हैं।

आपको बता दें कुछ वर्ष पहले कपिल ने गर्भवती औरतों पर अपमानजनक रिमार्क किया था जिसके कारण महाराष्ट्र महिला विभाग ने उनके खिलाफ नोटिस जारी किया था। पर्सनल लाइफ की बात करें तो कपील ने दिसंबर 2018 में गिन्नी चतरथ से शादी की जिनके साथ वह लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। वहीं, अगर कपिल शर्मा के शो की बात करें तो शो को जबरदस्त टीआरपी मिल रही है। इन सभी के बावजूद कपिल शर्मा नए विवाद में फंस गए हैं।

Related Articles

Back to top button