मनोरंजन

कबीर सिंह बढ रही 300 करोड की ओर, सुपर 30 के अलावा बॉक्स अाफिस पर कबीर सिंह और आर्टिकल 15 भी

मुम्बई : कबीर सिंह ने चौथे हफ्ते तक 266.26 करोड़ कमा लिए हैं। शाहिद कपूर की अब तक की सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली फिल्म बन गई है। कबीर सिंह ने चौथे हफ्ते में 16.66 करोड़ कमाए हैं। कबीर सिंह साल 2019 में उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद चौथे हफ्ते में हाईएस्ट कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। कबीर सिंह की निगाहें 300 करोड़ पर टिकी हुई है। वहीं अभिनेता ऋतिक रोशन की मूवी सुपर 30 का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की इंस्पायरिंग कहानी को देखते हुए इसे बिहार और राजस्थान में इसे टैक्स फ्री कर दिया गया है।

फिल्म ने 7 दिन में 76 करोड़ की कमाई कर ली है। सुपर 30 ने शुक्रवार को 11.83 करोड़, शनिवार को 18.19 करोड़, रविवार को 20.74 करोड़, सोमवार को 6.92 करोड़, मंगलवार को 6.39, बुधवार को 6.16 करोड़, गुरुवार को 6 करोड की कमाई करते हुए पहले सप्ताह में 76 करोड रुपए कमा लिए हैं। उम्मीद है दूसरे वीकेंड में ऋतिक की फिल्म का कलेक्शन और बढ़ेगा। इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर किसी बड़ी फिल्म के रिलीज नहीं होने से ऋतिक की फिल्म को फायदा मिलने की बात सामने आ रही है। वीकेंड की कमाई में उछाल आने पर फिल्म के लिए दूसरे सप्ताह में 100 करोड़ कमाने की राह आसान हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button