टॉप न्यूज़राष्ट्रीय

कर्नाटक में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, जानें अपने राज्य का हाल

मौसम विभाग ने कर्नाटक के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार कर्नाटक के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 5 वीं बटालियन की पुणे की तीन टीमों को भारी वर्षा और बांधों से पानी आने के मद्देनजर कर्नाटक के बेलगावी के लिए भेज दिया गया है।

मौसम विभाग ने गुरुवार को चिक्कमगलुरु, कोडागु और शिमोगा के लिए रेड अलर्ट जारी किया। जब क्षेत्र 204.5 मिमी से अधिक बारिश होने की उम्मीद होती हैं तब रेड अलर्ट जारी किया जाता है। हालांकि यह तीव्रता केवल गुरुवार को रहने की उम्मीद है। वहीं, सोमवार, 9 सितंबर तक भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

जबकि राज्य की राजधानी बेंगलुरु में केवल बारिश होने की उम्मीद है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के चिकमंगलूरु, कोडागु, शिमोगा जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में भी गुरुवार को भारी से अधिक बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली एनसीआर में लगा मॉनसून पर ब्रेक

दिल्ली में अब मॉनसून पर ब्रेक लग गया है। एक सप्ताह तक अच्छी बारिस की संभावना नहीं है। हालांकि बादल छाए रहेंगे।

मुंबई हुई पानी-पानी

जहां एक ओर दिल्ली एनसीआर में बारीश की संभावना कम है वही मुंबई में भारी बारिश हो रही है। जिस वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

भारी बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है, जिससे विदर्भ क्षेत्र में गढ़चिरौली और गोंदिया जिले के 100 से ज्यादा गांवों और कोंकण इलाके के रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग जिलों के विभिन्न हिस्सों से सड़क संपर्क टूट गया है।

Related Articles

Back to top button