उत्तर प्रदेशफीचर्डराष्ट्रीय

कर्पूरी ठाकुर की 91वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित

karpoori thakurलखनऊ।  समाजवादी नेता तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 91वीं जयंती पर आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कर्पूरी ठाकुर के जन्म दिन पर उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री जी को बधाई दी गई। इस मौके पर मंत्री राजेन्द्र चैधरी, स्वास्थ्यमंत्री  अहमद हसन, गायत्री प्रसाद प्रजापति, राममूर्ति वर्मा, प्रदेश महासचिव अरविन्द सिंह गोप, प्रदेश उपाध्यक्ष, नरेश उत्तम, विशम्भर प्रसाद निषाद,प्रदेश सचिव एस0आर0एस0 यादव तथा पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कर्पूरी ठाकुर विचार मंच के अध्यक्ष डा0 हीरा ठाकुर एवं विनोद सविता ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कर्पूरी ठाकुर को भावांजलि देते हुए वक्ताओं ने कहा कि वे जन नेता थे। बहुत गरीबी में पले बढ़े थे। उनका पूरा जीवन गरीबों, गांव वालो और पिछड़ों के लिए न्याय और सम्मान की लड़ाई लड़ते हुए बीता। वे अपनी ईमानदारी और संघर्ष के बल पर मुख्यमंत्री जैसे ऊॅचे पद पर पहुॅचे थे। उन्हें बिहार ही नहीं पूरा देश याद करता है। आज सांप्रदायिकता और पंजीवाद का खतरा बढ़ गया है। इससे निबटने के लिए उनके दिखाए रास्ते पर चलने का हमें संकल्प लेना होगा। आज कर्पूरी ठाकुर को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करनेवालो में सर्वश्री राज किशोर मिश्रा,अनवर हाशिम आजमी, डा0 राजपाल कश्यप, सरोजनी अग्रवाल, चै0 लालता प्रसाद निशाद संजय विद्यार्थी, गजेन्द्र मलिक, श्रीनिवास जोगी, गोपीनाथ वर्मा, आदि के अतिरिक्त सर्वश्री रघुवीर सिंह, अरशद खा, भीम प्रसाद, धनंजय षर्मा, गीता सिंह, संजीव मिश्र, सहजराम, शिवशरण उपाध्याय, दिग्विजय सिंह, फलाहारी बाबा, चंद्रिका पाल, डा0 आर0ए0 उस्मानी, दिलीप कमलापुरी, सुधा यादव, रितु बाजपेयी, नईमा बानो, कमलेश वर्मा, सुरेन्द्र नायक, बृजपाल, कमलेश यादव, सीमा निगम, कमल मौर्या आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button