ब्रेकिंगमनोरंजन

कलाकार किकू शारदा पर गम्भीर आरोप, एफआईआर दर्ज

 नई दिल्ली : द कपिल शर्मा शो के अभिनेता किकू शारदा पर 50 लाख के गबन का आरोप आर्ट डायरेक्टर नितिन कुलकर्णी ने लगाया है। इसके साथ ही नितिन कुलकर्णी ने मुम्बई के अंबोली पुलिस स्टेशन में किकू शारदा के अलावा 5 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करवा दी है। नितिन कुलकर्णी ने गबन का आरोप किकू शारदा पर भी लगाया है। गौरतलब है कि किकू शारदा द मुंबई फेस्ट नामक ट्रस्ट से जुड़े हुए हैं। पुलिस अफसर ने इस बारे में बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत में तालमेल न होने के कारण कुछ बकाया रह गया है। हमने शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है और अब जांच जारी है। हम दोनों पक्षों की जांच विस्तार से करेंगे। किकू शारदा ने उन पर लगे आरोपों का खंडन किया है और उन्होंने नितिन कुलकर्णी पर ही आरोप लगा दिए हैं। किकू शारदा द कपिल शर्मा शो के लोकप्रिय हास्य कलाकार हैं और वह बच्चा यादव की भूमिका निभाकर लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते हैं।

हालांकि अब उनकी मुश्किलें एफ आई आर दर्ज होने के बाद बढ़ती नजर आ रही हैं। द कपिल शर्मा शो में बतौर हास्य कलाकार नजर आनेवाले किकू शारदा इसके पहले भी राम रहीम की अवहेलना के मामले में भी पुलिस स्टेशन के चक्कर काट चुके हैं। द कपिल शर्मा शो में किकू शारदा का अपना एक महत्व है। इसके चलते वह लोकप्रिय भी हैं।

Related Articles

Back to top button