National News - राष्ट्रीय

कश्मीर में पहाड़ों पर बर्फबारी

barafश्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू एवं कश्मीर की घाटी में पहाड़ों पर शनिवार सुबह से हल्की से मध्यम दर्जे की बर्फबारी शुरू हुई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि रविवार तक राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में वर्षा या हल्का हिमपात हो सकता है। राज्य के गुलमर्ग  पहलगाम  सोनमर्ग जैसे हिल स्टेशनों और अन्य ऊंचे स्थानों पर रात से ही मध्यम हिमपात शुरू हुआ और सुबह तक जारी रहा है। श्रीनगर में पिछली रात (शुक्रवार) का तापमान शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे मापा गया। गुलमर्ग में शून्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे  पहलगाम में शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे  लेह में शून्य से 12.4 डिग्री सेल्सियस और लद्दाख के कारगिल कस्बे में शून्य से 11.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय के निदेशक सोनम लोटस ने कहा  ‘‘जम्मू शहर में शनिवार को तापमान सामान्य से पांच डिग्री से. कम 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’’ स्थानीय लोगों के बीच कड़कड़ाती सर्दी के लिए चिला कलां के नाम से मशहूर 4० दिनों की अवधि शनिवार को शुरू हो गई।

Related Articles

Back to top button