State News- राज्यझारखण्ड

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 28 जून से हर सोमवार और गुरुवार को रांची से चलेगी रांची-आनंद विहार सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन

ट्रेन रांची से 23:55 बजे प्रस्‍थान करेगी। मुरी, बोकारो स्टील सिटी, गोमो होते हुए ट्रेन आनंद विहार 19:35 बजे पहुंचेगी। (प्रतिकात्मक फोटो) - Dainik Bhaskar

रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रांची-आनंद विहार-रांची के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। ट्रेन संख्या 02525 रांची-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल 28 जून से अगले आदेश तक प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को रांची से चलेगी। ट्रेन रांची से 23:55 बजे प्रस्‍थान करेगी। मुरी, बोकारो स्टील सिटी, गोमो होते हुए ट्रेन आनंद विहार 19:35 बजे पहुंचेगी। जबकि, ट्रेन संख्या 02526 आनंद विहार-रांची सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 30 जून से अगले आदेश तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को आनंद विहार से चलेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

आनंद विहार ट्रेन प्रस्थान 08:00 बजे खुलेगी। कानपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 18:58 बजे प्रस्थान 19:08 बजे होगा। कोडरमा आगमन 22:54 बजे प्रस्थान 22:56 बजे, गोमो आगमन 00:05 बजे प्रस्थान 00:10 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:15 बजे प्रस्थान 02:25 बजे, मुरी आगमन 03:20 बजे प्रस्थान 03:22 बजे व रांची आगमन 04:45 बजे होगा।

ट्रेन में 16 कोच होंगे

इन ट्रेनों में जनरेटर कार का 01 कोच, एसएलआर का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 03 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 08 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 02 कोच, एवं रसोई यान का 01 कोच, कुल 16 कोच होंगे।

 

Related Articles

Back to top button