उत्तर प्रदेश

कार्यकर्ताओं पर आधारित है संगठन : बंसल

दस्तक टाइम्स/ ब्यूरो
suneel bansal_bjpलखनऊ। जो नेता सिर्फ जय-जयकार के लिये राजनीति में है उन्हें इस प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं। हमारा संगठन पूर्ण रूप से कार्यकर्ताओं पर आधारित संगठन है यह प्रशिक्षण आपकों शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। उक्त बाते प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने भाजपा के चल रहे प्रशिक्षण अभियान में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सबसे पहले आपको अपना लक्ष्य निर्धारित करना होगा कि आप पार्टी में क्यों आये है। आप जिस संगठन में है उसका उद्देश्य व विचार धारा क्या है? पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि जनसंघ का उद्देश्य राज्य नहीं समाज बदलना है। बंसल ने कहा कि भाजपा में हमारी भूमिका क्या है? दायित्व कोई भी हो। हमारा कर्तव्य हमें अपने से अच्छा कार्यकर्ता तैयार करना है। आप जिस क्षेत्र में है वहां भाजपा को प्रभावी बनाना है। मैं भाजपा में हूँ न सोचकर मेरे अन्दर भाजपा है इस सोच के साथ काम करना होगा समाज में भेद-भाव पैदा करने वाली जाति, वर्ग के आधार पर समाज का विघटन करने वाली बातों से आपको बचना होगा। उन्होंने कहा कि वैचारिक निष्ठा आवश्यक है निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर कार्य करना होगा। कार्यकर्ता को स्वयं के लिये कार्य करने के बजाय संगठन के लिये समार्पित होकर कार्य करना होगा। आप सभी को अपने उद्देश्य अपनी भूमिका विचार और समर्पण भाव की स्पष्टता होनी चाहिए तभी यह प्रशिक्षण सफल होगा। उन्होंने कहा कि अच्छी बैठकों से कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है। इसलिये कोई भी बैठक करने से पूर्ण उसकी सम्पूर्ण तैयारी करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का आपस में एक-दूसरे से आत्मीयता पूर्ण सम्बन्ध आवश्यक है। एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनें। साथ ही समाज के लोगों से मिलते रहियें और बाते करते रहियें। ताकि आप उनके दिल में अपनी जगह बना सकें।

Related Articles

Back to top button