National News - राष्ट्रीयउत्तर प्रदेश

किशोरी के साथ सामुहिक बलात्कार के बाद जिन्दा जलाया

rape logoमैनपुरी। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी के ब्रेयर क्षेत्र में एक किशोरी के साथ बलात्कार के बाद उसे जिन्दा जला दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस के अनुसार महमूदिया गांव में किशोरी अपने घर में सो रही थी। परिजनों के अनुसार इसी बीच सुनील कुमार, नीरज कठेरिया, संखू और सुभाष नामक युवक उसके घर में घुस आये। युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद उस पर मिट्टी का तेल उडेलकर आग लगा दी जिससे किशोरी की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button