व्यापार

किस बिजनेसमैन को पसंद है कौन सी कार?

bis2नई दिल्लीः हाल ही में मुकेश अंबानी ने हाल में ही एक नई कार BMW 760Li खरीदी है। उन्होंने इसे 6.5 करोड़ रुपए की लागत से विशेष तौर पर बनवाया है। मुकेश अंबानी की तरह ही कई अन्य बिजनेसमैन भी अपनी फेवरेट कारों से चलते हैं । जानिए इन बिजनेसमैन की पसंदीदा कारों के बारे में। किंगफिशर के मालिक विजय माल्या लग्जरी लाइफ जीने के मामले में जाने जाते हैं। वह कारों के बेहद शौकीन हैं। उनके पास कई कारें हैं। कुछ पुरानी और कुछ नई कारों का बड़ा कलेक्शन उनके पास है। माल्या को रोल्स रॉयस घोस्ट बेहद पसंद आती है। इसकी कीमत 3.05 करोड़ रुपए के आसपास है। मुकेश अंबानीबी.एम.डब्ल्यू. 760Li कार की मूल कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए है लेकिन अतिरिक्त फीचर्स, बदलाव और 300 फीसदी आयात शुल्क लगने की वजह से इसकी कीमत लगभग 8 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। कार में यह बदलाव सुरक्षा के मद्देनजर किए गए हैं। यह गाड़ी पूरी तरह बुलेट प्रूफ है। मुंबई आरटीओ के मुताबिक इस कार के रजिस्ट्रेशन के लिए 1.6 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। अब तक के किसी भी कार के लिए दी गई सबसे महंगी रजिस्ट्रेशन फीस है।अनिल अंबानी दुनिया की सबसे स्टाइलिश कारों में से एक लंबोर्गिनी गैलार्डो में चलना पसंद करते हैं। उनके पास भी बड़े भाई की तरह मर्सिडीज एस क्लास की कार है, लेकिन उन्हें इतालवी कार लंबोर्गिनी गैलार्डो ज्यादा पसंद आती है। अनिल अंबानी इस कार को खुद भी चलाते हैं। इस कार कीमत 33.5 करोड़ रुपए के बीच है। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को भी कारों का काफी शौक है। उन्हें हर रविवार दो पालतू कुत्तों के साथ खेलना और मरीन ड्राइव पर कार में घूमने जाना पसंद है। वह अपने पास लेटेस्ट मॉडल की कारों का कलेक्शन रखते हैं। उनके पास सफेद 508 बीएचपी जगुआर XFR स्पोर्ट्स सलून है। उनके पास दो दशक पुरानी Chrysler Sebring भी है। कहा जाता है कि यह मरून कलर की कार टाटा को इतनी पसंद है कि उन्होंने 199  दुबई में इंडिका का मॉडल इसी रंग में लॉन्च किया। साल 2009 में टाटा ने फरारी कैलिफोर्निया मंगवाई थी। वह इस कार को भी खासा पसंद करते हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button