कुंडली भाग्य के कारण लूथरा की वाइफ है बॉलीवुड की हीरोइनों से भी ज्यादा खूबसूरत, यकीन न हो तो खुद देख लीजिये तस्वीरें

बॉलीवुड की रंगीन दुनिया की तरह आज टीवी इंडस्ट्री भी लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुई है। टीवी इंडस्ट्री की कामयाबी को देखने के बाद ही आज कई सारे बॉलीवुड कलाकार TV की ओर रुख करते हुए नजर आते हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरह ही TV इंडस्ट्री में भी पैसे के साथ-साथ शोहरत की भरमार है। इसके अलावा TV स्टार की फैन फॉलोइंग बॉलीवुड इंडस्ट्री से बिल्कुल भी कम नहीं है। टीवी जगत के कई सारे कलाकार आज इस इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। आज हम आपको TV इंडस्ट्री के एक ऐसे ही कलाकार की पत्नी के बारे में बताने वाले हैं जो कि दिखने में बेहद ही खूबसूरत नजर आती हैं।
टीवी जगत की बात करें तो टीवी पर आए दिन नए-नए शो हमें देखने को मिलते रहते हैं। हर एक शो में कलाकार अपनी कला के माध्यम से लोगों को हंसाने का काम किया करते हैं। उन्हीं शो में से एक जी टीवी पर प्रसारित होने वाला कुंडली भाग्य भी है। आपको बता दें कि इस शो में काम करने वाले कलाकारों ने लोगों के बीच बहुत ही कम वक्त में अपनी एक अलग पहचान कायम की है।
अगर बात इस शो में अहम किरदार निभाने वाले कलाकार धीरज कपूर की करें तो वह इस शो में करण लूथरा का किरदार निभाते हुए नजर आते हैं। टीवी जगत के हैंडसम अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल करण लूथरा की पत्नी विन्नी अरोरा खूबसूरती के मामले में किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से बिल्कुल भी कम नहीं है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि धीरज कपूर की पत्नी बिन्नी अरोरा एक फेमस टीवी कलाकार है। 28 जून 1992 को जन्मी विन्नी अरोरा ने अपनी कैरियर की शुरुआत महज 16 साल की उम्र में की थी। पर्दे पर आया उनका पहला सीरियल कस्तूरी था जिसमें वह लोगों के बीच अपने अभिनय का प्रदर्शन करती हुई नजर आई थी।
सीरियल में काम करने के बाद उन्होंने एक के बाद एक कई सारे सीरियल में अपने अभिनय का प्रदर्शन किया जिसमें शुभ विवाह उड़ान लाडो जैसे सीरियल शामिल है। ऐसा बताया जाता है कि अभिनेत्री विन्नी अरोरा धीरज को पिछले 7 साल से डेट कर रही थी। 7 साल तक लगातार डेट करने के बाद वर्ष 2016 में दोनों ने एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बनने का फैसला किया।
बात अगर विन्नी अरोरा की खूबसूरती की करें तो खूबसूरती के मामले में वह बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ देती है। आप उनकी तस्वीरों को देखने के बाद पहले ही नजर में उनके दीवाने बन जायेंगे। आपको बता दें कि विन्नी अरोरा की गिनती आज टीवी जगत की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में की जाती है। आज टीवी जगत की एक जानी पहचानी नाम बन चुकी बिन्नी अरोरा आज भी अपनी मासूमियत की वजह से लोगों के बीच जानी जाती है।



