मनोरंजन
कुछ ऐसा है करीना के बेटे तैमूर का खान-पान

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान अपनी क्यूटनेस की वजह से हमेशा ही चर्चा का विषय बने रहते हैं. आज की तारीख में उनका जलवा हर तरफ है और वे देशभर के लोगों के प्रिय हो चुके हैं.बता दें कि तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था.
सभी बच्चों की तरह जन्म के बाद के शुरुआती महीनों में उन्होंने भी दूध ही पिया. पर दूध के बाद पहले ठोस (Solid) खाने के तौर पर तैमूर ने उबली नाश्पाती और गाजर खाई. इसे पूरी तरह से मैश कर तैमूर को दिया जाता है. दाल और इसमें मिक्स आलू भी तैमूर बड़े मजे से खाते हैं.मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में सैफ ने यह बताया है कि वे तैमूर को सुबह 7 बजे से ही जगाने लगते हैं. तैमूर के हर दिन की शुरूआत आरती से होती है और यह आइडिया उनकी नानी का है. इसके बाद तैमूर के खाना खाने के समय सैफ उनके साथ लगभग 20 मिनट बिताते ही हैं.
सैफ यह भी बताते हैं कि जब वे अपनी बिजी शिड्यूल के चलते रात 8 बजे घर वापस लौटते हैं, तब भी कई बार उन्हें तैमूर जगे ही मिलते हैं और सैफ को दोबारा उनके साथ कुछ समय बिताने का मौका मिल जाता है.



