दिल्लीफीचर्डराष्ट्रीय

केजरीवाल ने कांग्रेस व भाजपा को पत्र लिखा

apनई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष राजनाथ सिंह को पत्र लिख कर दिल्ली के कुछ खास मुद्दों पर उनका रुख जानना चाहा है। केजरीवाल ने दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात के बाद कहा, ”हमने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। हमने राजनाथ सिंह को पत्र लिया है।” उन्होंने सरकार गठन पर फैसले के लिए नजीब जंग से 10 दिन की मोहलत मांगी है। केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस का उल्लेख करते हुए कहा, ”हमने आपका समर्थन नहीं मागा। उनकी क्या मंशा है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस और  भाजपा को 18 अलग-अलग मुद्दे पर उनका रुख स्पष्ट करना चाहिए। भाजपा द्वारा सरकार बनाने में असमर्थता जाहिर करने पर नजीब जंग ने आप को आमंत्रण भेजा है। आप को 70 सदस्यीय विधानसभा में 28 सीटें मिली हैंकेजरीवाल ने दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात के बाद कहा, ”हमने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। 

Related Articles

Back to top button