मनोरंजन

कोरोनावायरस को लेकर सरकार को आर्थिक सहायता ना देने पर ट्रोल हुईं सोनाक्षी

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में कई बड़े नाम आगे आए हैं और पीएम केयर्स फंड में आर्थिक सहायता दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बॉलीवुड सितारों को धन्यवाद किया है। इस बीच अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोलर्स ने अपने निशाने पर ले लिया है।

सोनाक्षी सिन्हा को आर्थिक रूप से सहयोग नहीं देने के लिए ट्रोल किया गया, जिसके बाद अभिनेत्री ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। सोनाक्षी ने कहा कि मदद का एलान करना ये निजी बात हो सकती है। ऐसे में ट्रोलर्स को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।

सोनाक्षी सिन्हा ने एक ट्वीट में लिखा- ‘एक मिनट का मौन उन लोगों के लिए जो ये सोचते हैं कि अगर एलान नहीं किया तो सहयोग नहीं दिया। नेकी कर दरिया में डाल, सुना तो होगा? कुछ लोग सच में इसे मानते हैं। अब शांत हो जाओ और अपने इस समय को कुछ अच्छा करने में लगाओ। एलान करना या नहीं करना, सबकी अपनी व्यक्तिगत पसंद है।’

बता दें कि लॉकडाउन के बीच पौराणिक सीरियल ‘रामायण’ का प्रसारण फिर से दूरदर्शन पर शुरू हुआ है। जैसे ही सीरियल दिखाया जाने लगा थोड़ी ही देर में सोनाक्षी सिन्हा ट्विटर पर ट्रेंड करने लगीं। एक बार फिर से ट्रोलर्स ने उन्हें अपने निशाने पर लिया।

‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 11 के एक एपिसोड में सोनाक्षी सिन्हा रामायण से जुड़े एक सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं। अमिताभ बच्चन ने सोनाक्षी से सवाल किया था, ‘रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?’ इसके ऑप्शन थे- A. सुग्रीव B. लक्ष्मण C. सीता D. राम। सोनाक्षी को इस सवाल का जवाब नहीं पता था। इसके लिए उन्होंने लाइफलाइन का सहारा लिया और फिर सही जवाब ‘लक्ष्मण’ दिया। यूजर्स का कहना था कि ‘रामायण’ का प्रसारण जब हो रहा है तो सोनाक्षी को देखना चाहिए।

Related Articles

Back to top button