मनोरंजन

कोरोना संकट: पैपराजी की मदद के लिए आगे आए रितिक रोशन, कर रहे उनकी मदद

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है। भारत भी कोविड-19 के खिलाफ़ जंग लड़ रहा है। इस जंग में सभी लोग एक दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी ऐसे लोगों की मदद कर रहे हैं, जो इस हालात से काफी प्रभावित है। डेली वेज वर्कर्स और बेघर लोगों के बाद अब रितिक रोशन ने पैपराजी की मदद की है।

स्टार्स की फोटो खींचने वाले ये प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स भी इस वक्त काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे में एक्टर रितिक रोशन लोअर मीडिल क्लास से आने वाले पैपराजी की मदद करेंगे। इस बात की जानकारी फोटग्राफर विरल भायानी ने दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके रितिक रोशन को शुक्रिया भी कहा है।

विरल ने लिखा, ‘पूरी दुनिया में इस वक्त संकट है। यहां पहले से ही मंदी का मुद्दा है। ऐसे में सैलरी मे कौटती हो रही थीं। नौकरियों का दांव पर थीं और मीडिया हाउसेस बंद हो रहे थे। अब इस वायरस ने हम सबको तबाह कर दिया है। मेरे पास एक बड़ी टीम हैं, जो ग्राउंड पर जाकर सेलेब्स की फोटो खिचती हैं। मेरी एक मात्र आय का साधन बंद हो गया है। इससे परिवार को पालने में काफी मुश्किलें आ रही हैं और साथ ही साथ उन्होंने 15 परिवारों को भी, जो मेरी तस्वीरों के सब्सक्रिप्शन और इंस्टाग्राम पोस्ट से पैदा होने वाली आय पर निर्भर थे। ऐसे बुरे दौर में एक्टर रितिक रोशन सामने आए और मध्यमवर्गी परिवारों से आने वाले पैपराजी की मदद की।’

विरल ने आगे बताया कि कई एक्टर्स आगे आकर फ़िल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले डेली वेज वर्कर्स की मदद कर रहे हैं। लेकिन इस पैपराजी किसी भी एसोसिएशन से नहीं जुड़े हुए हैं। इसलिए इसका फायदा उन्हें नहीं मिल रहा है। उन्होंने आगे लिखा, ‘इस संकट के समय में मदद के लिए मैं रितिक रोशन का आभारी हूं। कई और एक्टर भी फ़िल्म इंडस्ट्री की मदद के लिए आगे आए हैं। लेकिन अभी तक हम किसी भी फ़िल्म एसोसिएशन या यूनियन से नहीं जुड़े हैं। इसलिए दूसरे एक्टर्स जिन्होंने आगे आकर मदद की घोषणा की, उसका फायदा हम नहीं मिल सका।’

Related Articles

Back to top button