मनोरंजन

कोविड-19 की जंग में पैसे इकट्ठे करने के लिए घर से लाइव इवेंट करेंगे शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली: कोरोनावायरस का कहर दुनियाभर में है और सभी देश इससे जंग लड़ रहे हैं। भारत की तरह कई देश वायरस को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का फॉर्मूला अपना रहे हैं। हालांकि, दवाई ना मिल पाने से अभी भी इसका डर बना हुआ है। अब दुनियाभर के आर्टिस्ट इस जंग में आर्थिक मदद के लिए आगे आए हैं और डोनेशन से सरकार की मदद की है। अब वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन भी कोविड-19 की जंग में फंड इकट्ठा करने के लिए एक इवेंट की लाइव स्ट्रीम करेंगे।

इस लाइव स्ट्रीम में कई स्टार्स के परफॉर्मेंस दिखाए जाएंगे। भारत की ओर से शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा इस इवेंट का हिस्सा होंगे यानी उनके परफॉर्मेंस भी दिखाए जाएंगे। शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अलावा लेडी गागा, डेविड बैकहम, जॉन लेजेंड, एल्टॉन जॉन भी इसका हिस्सा होंगे। इस इवेंट को 18 अप्रैल को दिखाया जाएगा। इस इवेंट को पॉप्युलर टॉक शो होस्ट स्टीफन कॉलबर्ट, जिम्मी फलॉन और जिम्मी किम्मेल होस्ट करेंगे। डब्ल्यूएचओ ने इस शो का नाम ‘वन वर्ल्ड: टूगेदर एट होम’ रखा है।

कहा जा रहा है कि इस इवेंट से होने वाली कमाई को कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से जंग लड़ने में काम लिया जाएगा। अगर भारत के सेलेब्स की बात करें तो रिजनल सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक कई स्टार्स आर्थिक मदद के लिए सामने आए हैं और स्टार्स ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री राहत कोष में पैसे देने के साथ साथ मजदूरों और जानवरों के लिए भी दान दिया है। हाल ही में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने भी कई तरह से लोगों से मदद की है।

शाहरुख खान ने मुंबई स्थित अपने 4 मंजिला घर को भी मुंबई नगर निगम को लोगों के लिए क्वारंटाइन सेंटर बनाने के लिए दे दिया है। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने पीएम केयर फंड में पैसे देने के साथ कई एनजीओ को भी दान दिया है और कोरोना वायरस को लेकर डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल से भी बात की थी।

Related Articles

Back to top button