उत्तर प्रदेशलखनऊ

क्यूरोसिटी कान्टेस्ट का प्रथम पुरस्कार जीता

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर कैम्पस की मेधावी छात्राओं आरजू रावत (कक्षा-8) एवं अंकिता त्रिपाठी (कक्षा-7) ने डिस्कवरी चैनल के तत्वावधान में आयोजित क्यूरोसिटी कान्टेस्ट में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन छात्रों के अन्दर खोज, सृजन, समझ, साहस एवं जिज्ञासा के गुणों को विकसित करने के उद्देश्य से किया गया। प्रतियोगिता में सी.एम.एस. इन्दिरा नगर कैम्पस की इन प्रतिभाशाली छात्राओं ने विज्ञान, संचार एवं तकनीक के ज्ञान, जिज्ञासा एवं सृजनात्मक क्षमता का जोरदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा को साबित किया, साथ ही वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं मानवीय गुणों का अद्भुद समन्वय प्रस्तुत किया। अपने ज्ञान-विज्ञान एवं सृजनात्मक प्रतिभा के दम पर इन छात्राओं ने साबित कर दिया कि आगे चलकर वे देश का नाम रोशन करने को तत्पर हैं। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्राओं की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं आकर्षक उपहारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया।

श्री शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। छात्रों की प्रतिभा को विश्व स्तर पर निखारने एवं संवारने हेतु विभिन्न विषयों पर अनेकों अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएंे आयोजित की जाती हैं। ऐसे आयोजनों से छात्रों को एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच तो उपलब्ध होता ही है साथ ही उनमें आत्मविश्वास का संचार भी होता है। यही कारण है कि उत्कृष्ट ज्ञान व बुद्धिमत्ता से लबालब सी.एम.एस. छात्र शैक्षिक क्षेत्र में विद्यालय का परचम लहरा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button