मनोरंजन

क्रिश्चियन वेडिंग में देसी गर्ल ने पहना था 24 लाख मोतियों से जड़ा गाउन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी का दूसरा रिसेप्शन आज यानी 19 दिसंबर को मुंबई में आयोजित किया गया हैं। ये रिसेप्शन स्पेशली फैमिली और फ्रेंड्स के लिए है। प्रियंका-निक ने 12 दिसंबर को जोधपुर के उमैद भवन में शादी की थी। दोनों ने दो रीति-रिवाज से शादी की थी।

इसी बीच निकयंका की वेडिंग की कुछ नई फोटोज सामने आईँ है। इन फोटोज में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। एक फोटो निक ने पत्नी प्रियंका को गोद में उठा रखा है और बैकड्रॉफ में रोशनी में जगमगाता उमैद भवन पैलेस नजर आ रहा है। वहीं, एक अन्य फोटो में प्रियंका पति का हाथ थामे सीढ़ियां उतरती नजर आ रही हैं। इस मौके पर प्रियंका ने लाइट पिंक कलर की ऑप शोल्डर ड्रे स पहन रखी है। वहीं, निक ने ग्रे कलर का सूट पहना है। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा- ‘Having our family and friends share our special day with us meant so much…the smiles, the words, the love and the hugs – all so thoughtful’.

प्रियंका-निक ने 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में दो रीति-रिवाजों से शादी की थी। दोनों ने अपनी शादी का पहला रिसेप्शन दिल्ली में दिया था। निकयंका की शादी का एक रिसेप्शन बुधवार और दूसरा गुरुवार (20 दिसंबर) को होगा। 20 को होने वाले रिसेप्शन में बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे।

प्रियंका ने क्रिश्चियन वेडिंग में डिजाइनर राल्फ लॉरेन द्वारा डिजाइन किया हुआ गाउन पहना था। इस गाउन को तैयार करने में 1826 घंटे लगे थे। पीसी के गाउन में लॉन्ग स्लीव्स और स्टेपलेस कॉलम थे। इस गाउन में 23 लाख 80 हजार मोती जड़े थे। गाउन पर हैंड एम्ब्रॉयडरी की गई है। इस गाउन पर पति और पेरेंट्स का नाम लिखा है। पीसी ने गाउन के साथ जो दुपट्टा कैरी किया था वो 75 फीट लंबा था।

Related Articles

Back to top button