मनोरंजन

खान, रंगों से मामा-भांजे ने खेला, जाने हुआ क्या खास

मुंबई बॉलीबुड : सुपरस्टार सलमान खान “सलमान खान” के टीवी गेम शो “दस का दम” का फिनाले एपिसोड रविवार को टेलिकास्ट हुआ| जिसमें शाहरुख खान और रानी मुखर्जी ने कॉमेडी का तड़का लगाया| सलमान जल्द ही “बिग बॉस सीजन १२” को होस्ट करेंगे| इसके अलावा वह इस समय फिल्म “भारत” की शूटिंग में व्यस्त हैं| बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर में गिने जाने वाले सलमान अपने परिवार को वक्त देना बिल्कुल नहीं भूलते हैं| हाल ही में वह अपनी मां के साथ माल्टा में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखे गए थे| वहीं अब उनका भांजे के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मामा-भांजे की जोड़ी लोट-पोट कर पेंटिंग बना रही है| सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने रविवार को एक वीडियो जारी किया है| जिसमें उनके बेटे “आहिल कैनवास” पर अपने हाथ और पैर से रंग लगा रहे हैं| पास में खड़े सलमान उन्हें निर्देश दे रहे हैं| जबकि दोनों साथ मिलकर पेंटिंग बना रहे हैं| वैसे डेढ़ साल के हो चुके आहिल के लिए इसमें रंग भरना आसान नहीं था| सलमान उन्हें गोद में उठाकर रंग भरवा रहे हैं| इतना ही नहीं रंग भरते-भरते आहिल कैनवास पर गिर भी जाते हैं| लेकिन हंसते हुए उठकर वापस रंग भरने लगते हैं| कैप्शन में अर्पिता लिखती हैं, कि सलमान की मदद से आहिल अपनी पहली पेंटिंग बनाने में कामयाब हुए| वहीं कुछ हफ्तों पहले ही सलमान ने अपनी मां सलमा खान के साथ माल्टा की सड़कों पर घूमते हुए वीडियो जारी किया था| इसमें सलमान उनके साथ सैर करते दिखे, साथ ही मां का हाथ थामकर उन्हें सीढ़ियां पार कराई| सलमान खान के शो “दस का दम” का आखिरी एपिसोड रविवार रात टीवी पर प्रसारित हुआ| जल्द ही वह इंडिया के सबसे विवादित शो “बिग बॉस 12” की मेजबानी करते नजर आएंगे|

सभी बॉलीवुड तथा हॉलीवुड मूवीज को सबसे पहले फुल HD Quality में देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Related Articles

Back to top button