उत्तर प्रदेश

खुलेआम मंच पर आई सपाइयों एक दुसरे पर मढ़े आरोप, मची खलबली

कानपुर देहात: सपाईयों में गुटबाजी और तनातनी का ऐसा खेल चल रहा है कि अब वही गुटबाजी खुले मंच पर सबके सामने आने लगी है। दरअसल आप को बता दें जिले के रसूलाबाद क्षेत्र में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ कमेटी की बैठक की गई, जिसमें सपा जिलाध्यक्ष कानपुर देहात समरथ पाल व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया मौजूद थे। भाषणबाजी के दौरान संबोधन में एक दूसरे आरोप मढ़ने पर हंगामा कटा रहा है। जिसका वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि बताया जा रहा है कि इसकी शिकायत सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से की गई है। दरअसल रसूलाबाद में सपा के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा जिला अध्यक्ष समरथ पाल का भाषण न कराने से नाराज सपा जिलाध्यक्ष समरथ पाल ने जमकर सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया पर हमला बोला। उन्होंने बेरिया पर गुटबाजी और सपा का माहौल खराब करने को लेकर जमकर हल्ला बोला। इस कार्यक्रम में सपाईयों की गुटबाजी साफ तौर पर देखने को मिली। पूरे कार्यक्रम में हल्ला बोल का माहौल स्पष्ट नजर आया। जनपद में ये चर्चा का विषय बना हुआ है कि सपा के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में अराजकता ही अराजकता देखने को मिली। लोगों में हलचल रही कि रसूलाबाद विधानसभा से सपा के पूर्व विधायक व कैबिनेट मंत्री रहे शिवकुमार बेरिया के समर्थकों द्वारा सपा के जिलाध्यक्ष समरथ पाल को मंच से बोलने में व्यवधान डाला गया।इसके बाद आग बबूला हुए सपा जिलाध्यक्ष समरथ पाल ने मंच से बोलते हुए अपनी ही पार्टी के वहां मौजूद सपा के पूर्व मंत्री शिवकुमार के समर्थकों के खिलाफ जमकर हल्ला बोल दिया। भाषणों के माध्यम से तीरंदाजी से मामला कुछ इतना बढ़ गया कि जिले के नेताओ को समझाने जाना पड़ा। वहीं जिलाध्यक्ष समरथ पाल ने इसकी शिकायत सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक पहुंचाने की बात कही है। हालांकि सपा की गुटबाजी और तनातनी का वीडियो सोशल मिडिया में भी वायरल हो रहा है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे सपाई खिन्न दिख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button