उत्तराखंडराज्य

खेतों की रखवाली कर रहे किसानों को हाथियों ने दौड़ाया

हरिद्वार में रात में खेतों की रखवाली कर रहे किसानों को हाथियों ने दौड़ा दिए। किसानों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।

हरिद्वार: देहात क्षेत्र में किसानों को जंगली जानवरों से निजात नहीं मिल पा रही है। आए दिन हाथियों का झुंड जहां किसानों की फसल तहस-नहस कर रहे हैं। वहीं किसानों की जान के भी दुश्मन बने हुए हैं। शनिवार की देररात भी हाथियों ने खेतों की रखवाली कर रहे किसानों के पीछे दौड़ाया।शनिवार की देररात पथरी क्षेत्र के गांव कटारपुर में हाथियों का झुंड आ धमका और गन्ने की फसल रौंदने लगा। रखवाली कर रहे किसानों ने शोर मचाकर हाथियों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन हाथी फसल रौंदते रहे।

किसानों ने साहस का परिचय देते हुए हाथियों पर पत्थर भी फेंके। जिसके चलते हाथी किसानों के पीछे ही दौड़ पड़े।हाथियों को अपनी ओर आते देख किसान जान बचाकर भाग खड़े हुये। कुछ देर बाद हाथी चले गये। जिसके बाद किसानों ने राहत की सांस ली। किसान घनश्याम, मुल्कीराम, नूतन कुमार ने बताया लगातार हाथी फसल बर्बाद कर रहे हैं, लेकिन वन विभाग धमक रोकने के लिए कदम नहीं उठा नहीं रहा है।

Related Articles

Back to top button