राजनीतिलखनऊ

गृहमंत्री राजनाथ सिंंह के जन्मदिन पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम


लखनऊ : सांसद एवं केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन के अवसर पर 10 जुलाई को लखनऊ महानगर क्षेत्र में विभिन्न आयोजन होंगे। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि भाजपा पार्षद दल के नेता रामकृष्ण यादव, उपसभापति अरूण तिवारी एवं मुख्य सचेतक रजनीश गुप्ता तथा पार्षदगणों के सौजन्य से हनुमान सेतु पर सायं 5 बजे से प्रख्यात मर्मज्ञ श्री गोपाल मिश्र गुरूजी द्वारा संगीतमय सुंदरकाण्ड का पाठ होगा तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया जायेगा। सायं 5 बजे हजरतगंज निकट हनुमान मंदिर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष टिंकू सोनकर एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा सुंदरकाण्ड का पाठ तत्पश्चात 67 किलो के लड्डू का प्रसाद वितरण तथा बलरामपुर अस्पताल में फल वितरण, अपरान्ह 3 बजे पार्षद वीरेन्द्र कुमार जसवानी वीरू द्वारा पॉलीटेक्निक चैराहे पर सुंदरकाण्ड का पाठ, पार्षद नागेन्द्र सिंह चैहान द्वारा अशोक मार्ग नरही में मिष्ठान वितरण का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button