National News - राष्ट्रीयState News- राज्यफीचर्ड

गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिला शिक्षक संघ

teacher rajnathलखनऊ : गृहमंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने अपने आवास 4, कालीदास मार्ग पर विभिन्न प्रतिनिधि मण्डलों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की। लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ (लुआक्टा) के अध्यक्ष डा. मनोज पाण्डेय एवं महामंत्री डा. अंशु केडिया के नेतृत्व 
में एक प्रतिनिधि मण्डल ने गृहमंत्री से भेंट कर उच्च शिक्षा के शिक्षकों की पदोन्नति एवं 7वें वेतन आयोग के गठन से सम्बन्धित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की प्रतिलिपि केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी को भी भेजी गयी। गृहमंत्री ने आज अपनी सक्रिय सदस्यता का फार्म भरा महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने सक्रिय सदस्यता गृहण करायी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भेंट करने वालों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापतिराम त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, महामंत्री अनुराग मिश्रा अन्नू, राकेश श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा, पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू, सहमीडिया प्रभारी श्यामजीत सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष टिंकू सोनकर, सदस्यता प्रमुख अशोक तिवारी, नगर उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह अधिकारी, मनीष शुक्ला, रागिनी रस्तोगी, विनोद तिवारी अप्पू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें। महिला मोर्चा का भी एक प्रतिनिधि मण्डल गृहमंत्री से मिला जिसमें अवध क्षेत्र की अध्यक्ष पुष्पा सिंह चैहान, रंजना द्विवेदी, पूर्व पार्षद कविता सिंह, नीता सिंह, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दिव्या पाण्डेय, सुमन शुक्ला, गीतारानी गौतम, अनीता सिंह, इन्दू शुक्ला, मालती सिंह तोमर आदि शामिल थी। महानगर के मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू ने बताया कि कल दिनांक 25 मई, 2015 को गृहमंत्री के सभी कार्यक्रम निरस्तर हो गये है। गृहमंत्री आज ही भाजपा अवध क्षेत्र के महासम्पर्क अभियान का शुभारम्भ करने के बाद दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button