राष्ट्रीय

गोहत्या करने वालों को PM मोदी भी नहीं बचा सकते: तोगड़िया

दtogadia_144560085054_650x425_102315052435स्तक टाइम्स/एजेंसी- नई दिल्ली: देश में गाय पर चल रहे विवाद के बीच वीएचपी (विश्व हिंदू परिषद) नेता प्रवीण तोगड़िया ने एक और विवादित बयान दिया है. तोगड़िया ने गुरुवार को नागपुर में कहा कि गोहत्या करने वालों को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नहीं बचा सकते. उन्होंने कहा, ‘गोहत्या करके कोई भारत में नहीं रह सकता. किसी को यह भ्रम नहीं रखना चाहिए कि मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव या नरेंद्र मोदी ऐसे लोगों को बचा लेंगे.’

नागपुर के एक लोकल अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, तोगड़िया ने कहा कि मुसलमान हिंदुओं की भावना का आदर करें और गोहत्या प्रतिबंध के कानून का पालन करें.

वहीं, राम मंदिर के मुद्दे पर तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर बनाने का एक ही रास्ता है- जिस तरह से सोमनाथ मंदिर बना था.

 

Related Articles

Back to top button