मनोरंजन

घर नहीं हॉस्पिटल से सीधा श्मशान घाट जाएगा ऋषि कपूर का शव, मुंबई के लिए बेटी हुईं रवाना

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह 8:45 को सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। अपने पिता की खराब तबीयत के बारें में सुनकर उनकी लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने सरकार से दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा की इजाजत मांगी थी। हालांकि आज रिद्धिमा कपूर लॉकडाउन के दौरान अब अपने पिता के अंतिम संस्कार में पहुंच पाएंगी ।

हालांकि दिल्ली सरकार या पुलिस की ओर से अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। रिद्धिमा कपूर अपने पापा ऋषि कपूर से बेहद करीब थी। अभी तक वह मुबंई पहुंच पाई है कि इस बारें में कोई जानकारी सामने नहीं है। जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस के चलते रिद्धिमा कपूर इन दिनों अपने ससुराल दिल्ली में है। बताया जा रहा है कि रिद्धिमा के साथ उनकी बेटी समारा साहनी भी अपने नाना को अंतिम विदाई देने मुंबई आएंगी। रिपोर्ट के अनुसार, सरकार रिद्धिमा के साथ पांच लोगों को जाने की इजाजत दी है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, रिद्धिमा और उनके परिवारवालों ने गुरुवार सुबह को दिल्ली से मुंबई जाने की अनुमति सरकार से मांगी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब गृह मंत्रालय ने रिद्धिमा और उनके परिवार वालों को सड़क मार्ग से दिल्ली से मुंबई जाने की अनुमति दे दी है। इसे लेकर दिल्ली पुलिस उनके परिजनों की मदद कर रही है।

Related Articles

Back to top button