व्यापार

चीन की कंपनियों के विदेशों में निवेश की सूची में भारत 37वें स्थान पर

60 प्रमुख देशों में सिंगापुर सबसे पसंदीदा स्थान

मुंबई। चीन की कंपनियों के ‎लिए निवेश के लिहाज से दुनिया के 60 प्रमुख देशों में सिंगापुर सबसे पसंदीदा स्थान है, जबकि भारत इस मामले में छह पायदान नीचे खिसककर 37वें स्थान पर आ गया। आर्थिक खुफिया इकाई ने यह सूची तैयार की है। आर्थिक खुफिया इकाई ने चीन का वैश्विक निवेश सूचकांक तैयार किया है।चीन की कंपनियों के विदेशों में निवेश की सूची में भारत 37वें स्थान पर

इसकी ताजा सूची के मुताबिक चीन के विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के मामले में सबसे पसंदीदा देश के तौर पर सिंगापुर ने अमेरिका का स्थान ले लिया है। इसके बाद हांग कांग, मलेशिया और आस्ट्रेलिया शीर्ष पांच देशों में शामिल हैं। ब्राजील, रूस, भारत,चीन और दक्षिण अफ्रीका (ब्रिक्स) देशों में रूस का स्थान इस मामले में छह पायदान बढ़कर 11वें स्थान पर पहुंच गया जबकि दक्षिण अफ्रीका भी छह पायदान चढ़कर 44वें स्थान पर पहुंच गया।

हालांकि, चीन की कंपनियों के विदेशों में निवेश के पसंदीदा देशों की इस सूची में ब्राजील 19 स्थान नीचे खिसककर 53वें स्थान पर आ गया. रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के साथ राजनीतिक संबंधों में खिंचाव के चलते इस मामले में भारत भी छह पायदान नीचे खिसककर 37वें स्थान पर पहुंच गया।

Related Articles

Back to top button