BREAKING NEWSInternational News - अन्तर्राष्ट्रीयLucknow News लखनऊNational News - राष्ट्रीयState News- राज्यउत्तर प्रदेशउत्तराखंडदिल्ली

चीन ने जारी किया ब्रह्मपुत्र में बाढ़ का अलर्ट, असम और अरुणाचल में सतर्कता जरूरी

नई दिल्ली: चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। ब्रह्मपुत्र चीन में सांग्पो के नाम से जानी जाती है। चीन ने कहा है,कि भारी बारिश के कारण सांग्पो में जलस्तर बढ़ता जा रहा है| इसलिए वह इसका पानी छोड़ रहा है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश की सियांग नदी में भी पानी बढ़ रहा है। ईस्ट सियांग के डिप्टी कमिश्नर ने एडवायजरी जारी की और लोगों को नदी में न जाने की ताकीद दी है। सियांग नदी के पास निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है।

वहीं चीन सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को सांग्पो नदी से 9020 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, चीन की चेतावनी के बाद असम और अरुणाचल प्रदेश में खास एहतियात बरती जा रही है। केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, कि सांग्पो ने जल प्रवाह का पिछले 150 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। हालांकि, भारतीय विशेषज्ञों का कहना है, कि भारत पर चीन से छोड़े गए पानी का ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन असम और अरुणाचल में सतर्कता जरूरी है|

Related Articles

Back to top button