मनोरंजन

छह सालों से हैं एंजाइटी की शिकार हैं श्रद्धा कपूर

मुम्बई : श्रद्धा कपूर इन दिनों बॉलीवुड में छाई हुई हैं। उनकी बैक टू बैक दो फिल्में रिलीज हुई हैं। पहले साहो फिर अब छिछोरे। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। साहो और छिछोरे दोनों ही अच्छी कमाई कर रही हैं। करियर के इतने अच्छे दौर पर होने के बावजूद श्रद्धा कपूर पिछले छह सालों से एंजाइटी से लड़ रही हैं।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में श्रद्धा ने अपने एंजाइटी से ग्रसित होने के बारे में बताया। श्रद्धा कपूर ने बताया कि मुझे यह तक नहीं पता था कि एंजाइटी होता क्या है। लंबे समय तक हमे इसके बारे में पता ही नहीं चला। आशिकी 2 के बाद से मेरे शरीर में एंजाइटी के लक्षण दिखने लगे थे। अजीब सा दर्द होता था जिसे किसी भी टेस्ट से पता नहीं किया जा पा रहा था। हमने कई टेस्ट कराए मगर डॉक्टर की रिपोर्ट में कुछ नहीं आया। यह अजीब है क्योंकि मैं हमेशा सोचती रहती थी मुझे दर्द क्यों हो रहा है। उसके बाद मैं खुद से पूछती थी ये मुझे क्या हो रहा है। अब उन्होंने इससे डील करने का तरीका ढूंढ लिया। आज भी मैं इससे डील कर रही हूं लेकिन अब यह पहले से बहुत बेहतर हो गया है। साथ ही, कहीं न कहीं आपको इसे गले लगाना होगा। आपको यह स्वीकारना होगा कि यह आपका ही हिस्सा है और इसे प्यार से हैंडिल करना होगा। आप एंजाइटी से ग्रसित हैं कि नहीं आपको यह समझना होगा आप कौन हैं।

Related Articles

Back to top button