उत्तर प्रदेश

छात्रों ने निकाली पर्यावरण जनजागरण रैली

वाराणसी। ‘‘ आने वाली पीढियों के लिए हम दे सकते है, पर्यावरण की सौगात। इसके लिए हमें दो कार्य करना होगा। पौधारोपण और उसका संरक्षण। यह कार्य छात्रों से बेहतर और कौन कर सकता है। आईये हम सब मिलकर इस सन्र्दभ में जनजागरण करें तथा अपने आस-पास के वातावरण को पर्यावरणीय दृष्टीकोण से समृद्धि करें।’’ उपरोक्त उद्बोधन वन महोत्सव 2017 के अवसर पर पर्यावरण जनजागरण रैली के रवाना होने के पूर्व प्रधानाचार्य डा. धीरेंद्र सिंह ने दिया। उदय प्रताप इंटर कालेज के गेट से प्रारम्भ होने वाली रैली को डा. सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
छात्रों की यह रैली विद्यालय गेट से चलकर समस्त छात्रावासों से गुजरते हुए पुन विद्यालय के प्रार्थना स्थल पर आकर समाप्त हुआ। रैली में छात्र जनजागरण से सन्दर्भित तख्तियाॅ लेकर चल रहे थे। रैली प्रारम्भ होने के पूर्व उपप्रधानाचार्य प्रेम नारायण सिंह ने सभी छात्रों एवं अध्यापकों तथा कर्मचारियों को पर्यावरण के सन्र्दभ में शपथ ग्रहण कराया। रैली एवं सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन डा. अरविन्द कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button