मनोरंजन

जल्द निक के बच्चे की मां बनना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा

अभिनेत्री और अंतरराष्ट्रीय आइकन प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति सिंगर निक जोनस के साथ भविष्य के प्लान का खुलासा किया। प्रियंका ने कहा है कि वह अब मां बनना चाहती हैं। 37 वर्षीय अभिनेत्री ने वोग इंडिया को दिए इंटरव्यू में यह खुलासा किया है। प्रियंका सितंबर के वोग अंक के कवर पर नजर आएंगी। प्रियंका और निक जोनस की शादी पिछले साल दिसंबर में हुई थी। अब प्रियंका का कहना है कि वह अपने रिश्ते में अगला कदम बढ़ाना चाहती हैं।

लॉस एंजिलिस में सेटल होना चाहती हैं प्रियंका
इस समय निक जोनस अपने भाई जो और केविन जोनस के साथ टूर में बिजी हैं। वहीं प्रियंका ने खुलासा किया है कि वह अब लॉस एंजिलिस में सेटल होना चाहती हैं। अपने पति के साथ बेबी चाहती हैं। प्रियंका ने कहा कि मुंबई और न्यूयॉक में मेरा घर है। दोनों वर्टिकल सिटी (ऊंची इमारतों वाले शहर) हैं। जबकि एलए हॉरज़ॉन्टल सिटी है। अब घर खरीदना और बच्चे को जन्म देना मेरी टू डू लिस्ट में शामिल है। प्रियंका चोपड़ा ने जून में इनस्टाइल को दिए इंटरव्यू में भी कहा था कि मैं चाहती हूं कि मेरे अस्तित्व के मायने हों। मेरे बच्चे कहें कि वह मेरी मां हैं।

निक भी यही चाहते हैं
शादी से पहले बच्चे के बारे में पूछने पर प्रियंका के साथ निक ने भी कहा था कि पहले हमें शादी करने दें। अभी हम अपने हनीमून परियड में हैं। हमारे पास अभी लंबा वक्त है।

Related Articles

Back to top button