टॉप न्यूज़राज्य

जाकिर की संस्था IRF पर बैन, मुंबई पुलिस ने चिपकाया नोटिस

naik-irf-ban_20161118_15481_18_11_2016मुंबई। इस्लामिक धर्म प्रचारक जाकिर नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फांउडेशन पर बैन लगा दिया गया है। मुंबई पुलिस ने जाकिर नाइक की संस्था के सामने एक नोटिस चिपकाया है। दरअसल जाकिर नाइक पर गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

इससे पहले सरकार ने जाकिर नाइक के NGO पर विदेश से चंदा लेने पर रोक लगाई थी। जाकिर नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन उस वक्त घेरे में आ गई थी जब बांग्लादेश में हुए आतंकी हमले के दौरान आतंकी ने जाकिर नाइक के भाषणों का हवाला दिया था।

गृह मंत्रालय ने आतंक रोधी कानून के तहत जाकिर नाइक की संस्था पर प्रतिबंध लगा दिया है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो जाकिर नाइक के एनजीओ को प्रतिबंधित करने से पहले तमाम गैरकानूनी गतिविधियों की जांच की गई है जिसके बाद संस्था के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियों से रोकधाम अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

जांच में यह भी बात सामने आई है कि जाकिर नाइक की संस्था पीस टीवी से संबंध रखती है। जाकिर नाइक ने विदेशी खाते से पीस टीवी को पैसा भी भेजा है।

आपको बता दें कि पीस टीवी पर आतंकवाद का प्रचार-प्रसार करने का आरोप है। गृह मंत्रालय ने जाकिर नाइक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए FCRA लाइसेंस रद्द करने से पहले फाइनल नोटिस दे दिया था।

सूत्रों के मुताबिक एनजीओ के पिछले जवाब से गृह मंत्रालय संतुष्ट नहीं दिखा। जाकिर नाइक के एनजीओ की फंडिग पहले ही रोक दी गई थी। जाकिर नाइक इस वक्त मलेशिया में रह रहे हैं।

Related Articles

Back to top button