अद्धयात्म

जानिए साल 2018 में कब और कितनी बार ग्रहण पड़ने वाला है…

साल 2018 का दूसरा ग्रहण 15 फरवरी को पड़ने जा रहा है इससे पहले 31 जनवरी को साल का पहला पूर्ण चन्द्रग्रहण दिखाई दिया था। यह ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा। ज्योतिष गणना के लिहाज से ग्रहण बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। ग्रहण के दौरान शुभ कार्य नहीं किए जा सकते हैं क्योंकि ग्रहण का अशुभ असर हमारे जीवन पर पड़ता है। साल 2018 में कितने ग्रहण पड़ेंगे और इसका हमारे जीवन पर क्या असर होगा आइए जानते हैं।जानिए साल 2018 में कब और कितनी बार ग्रहण पड़ने वाला है...

साल 2018 का पहला चन्द्रग्रहण 31 जनवरी को हुआ था जो भारत में दिखाई दिया था। यह पूर्ण चंद्रग्रहण था। यह चन्द्रग्रहण अपने तीनों रूपों में यानी सूपर मून, ब्लू मून और ब्लड मून दिखाई दिया था। यह चन्द्रग्रहण भारत के अलावा दुनिया के कई हिस्सों में भी देखा गया था।
साल 2018 का दूसरा चंद्रग्रहण 28 जुलाई को दिखाई देगा। यह ग्रहण भी पूर्ण चन्द्रग्रहण होगा और पूरे भारत में दिखाई देगा। ग्रहण की शुरुआत 27 जुलाई की रात 11 बजकर 54 मिनट से होगी जो आगे 28 जुलाई की सुबह 3 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

Related Articles

Back to top button