अजब-गजब

जानिए हैरी पॉटर के दुश्मन के वो राज जो आज तक किसी को नहीं पता है

जे.के.रॉलिंग जिन्होनें हैरी पॉटर की जादुई दुनिया का आविष्कार किया है उनका आज जन्मदिन है। एक रिपोर्ट के मुताबिक हैरी पॉटर श्रृंखला की 4,000 लाख से ज्यादा कॉपीयाँ अब तक बिक चुकी हैं। 21 साल पहले रॉलिंग ने ‘हैरी पॉटर एंड फिलॉस्फर्स स्टोन’ के साथ इस श्रृंखला की शुरुआत की थी और आज हैरी पॉटर दुनियाभर में सबसे ज्यादा खरीदी व पढी जाने वाली उपन्यासों में से एक है। हैरी पॉटर उपन्यास पर बनी फिल्मों ने दुनिया भर में अरबों रुपयों का कारोबार कर इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को अरबपति बना दिया। आईये इस लोकप्रिय उपन्यास पर बनी फिल्मों से जुड़ी कुछ मज़ेदार बातें हम आपको तस्वीरों की मदद से बताते हैं।

रॉन वीज़ली

रॉन वीज़ली पॉटर सीरीज़ के प्रमुख किरदारों में से एक है। इसने कई मौकों पर अपने दोस्त हैरी की जान बचाई है। बाद में रॉन और हरमाइनी एक हो जाते हैं। लेकिन आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि ये ओरिजनल प्लॉट का हिस्सा नहीं था। जे के रोलिंग के अनुसार वो रॉन को बीच कहानी में ही मार देने वाली थीं लेकिन इस किरदार के प्रति लोगों का प्यार देख उन्होनें इसको बदल दिया।

ड्रैको मैल्फॉय

टॉम फेल्टन ड्रैको मैल्फॉय के किरदार में हैरी पॉटर श्रृंखला के मुख्य किरदार हैरी पॉटर के प्रतिद्वंद्वी के रोल में हैं। आपको जानकर ताज्जूब होगा कि टॉम लीड रोल के लिए ऑडिशन देने आए थे। लेकिन उन्हें रॉन के किरदार के लिए रखा गया। अंततः उन्हें विलेन ड्रैको का किरदार मिला।

क्विडिच

जादुई दुनिया में खेला जाने वाला लोकप्रिय गेम क्विडिच बेसबॉल और फुटबॉल का मिला जुला रुप है। हैरी इस खेल का धुरंधर खिलाड़ी है क्योंकि क्विडिच उसके जीन्स में है चुंकि उसके पिता भी इस खेल के जाने माने खिलाड़ी रह चुके थे।

फायरबोल्ट

हॉगवर्टस का कीपर हैगरिड हैरी को उसका पहला जादुई झाड़ू लाकर देता है। लेकिन बाद में हैरी को जादुई दुनिया का सबसे लेटेस्ट झाड़ू फायरबोल्ट उसके पारिवारिक दोस्त सीरियस ब्लैक द्वारा गिफ्ट के रूप में मिलता है। जादुई दुनिया में इसकी कीमत करोड़ों में हैं।

हेड्विग

हॉगवर्ट्स में कई नियम हैं उनमें से एक है- हर स्टूडेंट के लिए एक संदेशवाहक पक्षी रखना। हैरी के लिए ये काम एक सफेद रंग का उल्लू हेड्विग करता है। इसने कई बार हैरी की जान भी बचाई है।

फ़्लफ़ी

हॉगवर्टस के कीपर हैगरिड ने ‘पारस पत्थर’ की रखवाली के लिए एक तीन सिरों वाले कुत्ते को रखा है। इसका नाम फ़्लफ़ी है। यह जानवर सिर्फ पहली फिल्म में ही दिखा चुंकि इस कुत्ते से छात्रों को होनेवाले खतरे के चलते इसे स्कूल से हटा दिया गया।

सेवरेस स्नेप

प्रो. सेवरेस स्नेप हैरी पॉटर सीरीज़ के सबसे रहस्यमयी किरदार हैं। हैरी के दुश्मन वोल्डमोर्ट के लिए काम करने वाले स्नेप ने कई बार हैरी की रक्षा की है. दरअसल स्नेप हैरी की मां लिली पॉटर से प्रेम करते थे और इसी लिए वो हैरी को लेकर रक्षात्मक रहते थे। इस बात का खुलासा फिल्म ‘हाफ ब्लड प्रिंस’ में होता है।

जादुई सीढ़ियां

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हॉगवर्टस की मुख्य मीनार में चार हिस्सें हैं। ये चार हिस्सें जादुई सीढ़ियों से जुड़े हुए हैं। परंतु ये सीढ़ियां हमेशा बदलती रहती हैं। हैरी अक्सर इन सीढ़ियों की वजह से प्रतिबंधित जगहों पर पहुंच जाता है। हॉगवर्ट्स में ऐसी 142 जादुई सीढ़िया छुपी हुई हैं और हैरी अपना पहला एडवेंचर इन सीढ़ियों की वजह से ही करता है।

Related Articles

Back to top button