ब्रेकिंगमनोरंजन

जानेमाने फिल्म डायरेक्टर निशिकांत कामत का निधन

मुम्बई : लिवर की बीमारी से जूझ रहे ऐक्टर और डायरेक्टर निशिकांत कामत का 50 साल की उम्र में निधन हो गया है। निशिकांत कामत हैदरा बाद के एक हॉस्पिटल में भर्ती थे और उन्हें लिवर में इन्फेक्शन हो गया था।

निशिकांत कामत के नजदीकी अजय राय ने अहमदाबाद से मराठी ऐक्टर जयंत वाडेकर को इस बारे में स्पष्ट जानकारी दी है। निशिकांत कामत ने बॉलिवुड में अजय देवगन, तब्बू की सुपरहिट ‘दृश्यम’ और इरफान खान की यादगार ‘मदारी’ जैसी जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया था।

इसके अलावा उन्होंने जॉन अब्राहम की 2 फिल्में ‘फोर्स’ और ‘रॉकी हैंडसम’ का भी डायरेक्शन किया था। गौरतलब है कि इससे 31 जुलाई को बताया गया था पीलिया और पेट फूलने के बाद निशिकांत कामत को हैदराबाद के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह तभी से लगातार आईसीयू में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि उनके लिवर में सेकंडरी इन्फेक्शन हो गया था जिसके कारण उनकी जान चली गई।

Related Articles

Back to top button